राम मंदिर में बदला दर्शन का समय, आज से नई समय सारिणी लागू

Ayodhya Ram Mandir Winter Darshan TimeTable: नई समय सारिणी के अनुसार रामलला की मंगला आरती सुबह चार बजे के स्थान पर सुबह साढ़े चार बजे से, श्रृंगार आ

अयोध्या आना बड़ा स्वाभाविक था क्योंकि ‘राम काज कीन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम’ भारत आज भगवान् भास्कर के सान्निध्य में सरयू के किनारे रच रहा स्वर्णिम इतिहास -नरेंद्र मोदी
Ramjanmabhoomi: RSS Sahsarkaryavah Shri Dattatreya Hosbale on the need for Ram Temple at Ayodhya
Elements linking Lord Shri Ram Hindustan: Champat Rai
Ayodhya Ram Mandir Winter Darshan TimeTable: नई समय सारिणी के अनुसार रामलला की मंगला आरती सुबह चार बजे के स्थान पर सुबह साढ़े चार बजे से, श्रृंगार आरती सुबह छह बजे की जगह साढ़े छह बजे से और शयन आरती रात्रि दस बजे के स्थान पर साढ़े नौ बजे से ही संपन्न कराई जाएगी।

 श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर की दिनचर्या में व्यापक बदलाव किया है। नई समय सारिणी गुरुवार से लागू कर दी जाएगी। इस परिवर्तन के कारण दर्शन अवधि लगभग 45 मिनट कम हो गई है।

पहले सुबह साढ़े छह बजे से रात्रि साढ़े नौ बजे तक लगभग साढ़े 14 घंटे दर्शन होता था, लेकिन अब सुबह सात बजे से रात्रि सवा नौ बजे तक लगभग 13 घंटे 45 मिनट ही रामलला के दर्शन हो सकेंगे। दोपहर 12:30 बजे से एक बजे तक आधे घंटे की मध्याह्न बंदी पूर्ववत रहेगी। इसके साथ रामलला की मंगला आरती सुबह साढ़े चार बजे, श्रृंगार आरती सुबह साढ़े छह बजे और शयन आरती रात्रि साढ़े नौ बजे होगी।

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि शीत ऋतु के आगमन के दृष्टिगत दिनचर्या बदली गई है। गुरुवार से मंदिर की दिनचर्या में बदलाव देखने को मिलेगा। नई समय सारिणी के अनुसार रामलला की मंगला आरती सुबह चार बजे के स्थान पर सुबह साढ़े चार बजे से, श्रृंगार आरती सुबह छह बजे की जगह साढ़े छह बजे से और शयन आरती रात्रि दस बजे के स्थान पर साढ़े नौ बजे से ही संपन्न कराई जाएगी।

पहले सुबह साढ़े छह बजे से दर्शनार्थियों को दर्शन कराया जा रहा था, परंतु अब सात बजे से दर्शन प्रारंभ होगा और साढ़े छह बजे से ही डी-वन प्वाइंट (रामजन्मभूमि पथ) से प्रवेश शुरू करा दिया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से एक बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। दोपहर एक बजे से फिर रात्रि में सवा नौ बजे तक दर्शन हो सकेगा, लेकिन डी-1 प्वाइंट से श्रद्धालुओं को रात्रि नौ बजे तक ही प्रवेश मिल सकेगा।

रात्रि में साढ़े नौ बजे से शयन आरती प्रारंभ होगी। इसमें सम्मिलित होने वाले पासधारक श्रद्धालुओं को आरती प्रारंभ होने के 15 मिनट पहले से प्रवेश कराया जाएगा। मंदिर के प्रथम तल पर प्रतिष्ठित राम दरबार की आरती भी नई समय सारिणी के अनुसार ही संपन्न होगी।

समय सारिणी 

सुबह 04:30 बजे- मंगला आरती

सुबह 6:30 बजे- श्रृंगार आरती

सुबह 07:00 बजे- दर्शन प्रारंभ

दोपहर 12:00 बजे-भोग आरती

दोपहर 12:30 से 01 बजे तक – पट बंद रहेगा

दोपहर 01:00 बजे- दर्शन प्रारंभ

रात 09:00 बजे-डी-एक से प्रवेश बंद

रात 9:15 बजे दर्शन समाप्त

रात 9:30 बजे- शयन आरती- आरती के बाद कपाट बंद।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: