कानपुर: बेटियों ने गुल्लक फोड़कर मंदिर निर्माण के लिए दिए 6434 रुपए

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत राम किशन जिंदल व उनकी पत्नी ने एक लाख रुपये तथा पुत्र व पुत्रवधू ने 51 हजार रुपये की निधि

नन्हें रामभक्त:स्लम एरिया बावरिया बस्ती के 17 बच्चों ने राम मंदिर को दिए जेबखर्च के 481 रुपए
राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आया मुस्लिम समाज, मुंबई में दिया गया 20 लाख रुपये चंदा
बढ़ रहा है Shri Ram Mandir निर्माण में सहयोग करने वालों का कारवां, प्रयागराज में भी लोग खुलकर कर रहे निधि समर्पित

श्रीराम जन्मभूमि

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत राम किशन जिंदल व उनकी पत्नी ने एक लाख रुपये तथा पुत्र व पुत्रवधू ने 51 हजार रुपये की निधि दी। परिवार की दो छोटी बेटियां मान्या एवं अविका ने अपनी गुल्लक तोड़कर उसमें निकले 6434 रुपये समर्पित किए।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने 2,11,111 रुपये प्रांत प्रचारक श्रीराम व भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजार को सौंपे। प्रांत सह कार्यवाह भवानी भीख, पश्चिम जिला संघचालक मुकेश टोली के साथ जब मोती बिहार कॉलोनी पहुंचे तो वहां 11 लोगों ने 21-21 हजार की निधि दी।

रतनलाल नगर में धर्मपाल चौधरी ने एक लाख एक हजार रुपये, पत्नी शकुंतला देवी ने एक लाख, एक हजार रुपये और अपने स्वर्गीय पिता पंचराम चौधरी के नाम एक लाख, एक हजार रुपये के तीन चेक आरएसएस  के प्रांत प्रचार प्रमुख अनुपम को सौंपे। रिजर्व बैंक से सेवा निवृत्त राम बाबू अग्निहोत्री ने 21 हजार रुपये दिए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0