अयोध्या में राम मंदिर के लिए हर घर से धन जुटाएंगे पार्षद, चलेगा अभियान

Source - LivHindustan अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में लखनऊ के निवासियों का भी सहयोग होगा। इसके लिए पार्षद हर घर से धन जुटाएंगे। आगामी 15 जनवर

राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के इस ट्रस्ट ने दिया ₹551,111,11 चंदा, अब तक मिले 100 करोड़ से ज्यादा
निधि समर्पण अभियान:अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी दिए लाखों रुपए
Kanpur: Daughters gave 6434 rupees for the construction of the temple by breaking the piggy bank

ngri scientists team will do land trials with special machines to excavate land for construction of

Source – LivHindustan

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में लखनऊ के निवासियों का भी सहयोग होगा। इसके लिए पार्षद हर घर से धन जुटाएंगे। आगामी 15 जनवरी से 27 मार्च तक देश में शुरू होने वाले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत लखनऊ नगर निगम के पार्षद भी राजाधानी के घरों से निधि समर्पण कराने के लिए अभियान शुरू करेंगे।

यह जानकारी महापौर संयुक्ता भाटिया ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन के बाद दी। वह कई पार्षदों के साथ शनिवार को श्रीराम का दर्शन करने अयोध्या गई थीं। महापौर ने कहा कि अब ताजमहल नहीं बल्कि अयोध्या का राम मंदिर देश की पहचान होगी। इसमें लखनऊ के लोगों का भी सहयोग होगा। इसके लिए सभी पार्षद 15 जनवरी से एक विस्तारक के रूप में निधि समर्पण महाअभियान शुरू करेंगे। पार्षद यह सुनिश्चित कराएंगे की लखनऊ का कोई भी घर न छूटने पाए। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं जो राम मंदिर के निर्माण में सहयोग कर सकेंगे।

महापौर के साथ पार्षदों ने अयोध्या धाम स्थित श्री राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, राम की पौड़ी और सरयू घाट का दर्शन किया। उनका स्वागत अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया। टेंट से निकलकर अस्थाई सुन्दर मन्दिर में रामलला के दर्शन किया। महापौर ने कहा कि पिछली बार आई थी तो रामलला को तिरपाल में बैठा देखकर मन व्यथित था। आज भव्य रूप में देखकर मन को संतोष हुआ है। इस मौके पर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, भाजपा पार्षद दल उपनेता राम कृष्ण यादव, पूर्व महापौर सुरेश अवस्थी, कांग्रेस पार्षद अमित चौधरी, निर्दल पार्षद समीर पाल सिंह सोनू, रुद्र प्रताप सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राम कुमार वर्मा, हरिश्चंद्र लोधी, पार्षद रुपाली गुप्ता, कौशलेंद्र द्विवेदी, प्रदीप शुक्ला, श्रवण नायक, दिलिप श्रीवास्तव, राघव राम तिवारी, गीता अवस्थी, मिथलेश चौहान, विजय गुप्ता, अन्नू मिश्रा आदि मौजूद थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0