अभियान:श्रीराम मंदिर निर्माण निधि के लिए घर-घर किया जा रहा संपर्क, गांव-गांव तक पहुंच रहे कार्यकर्ता

नागौर। गोगेलाव में मंदिर निर्माण को लेकर राशि एकत्रित करते कार्यकर्ता। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि संपर्क अभियान के तहत स

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के लिए VHP का शुरू हुआ चंदा अभियान, राष्ट्रपति ने पांच लाख का दिया पहला दान
निधि समर्पण समिति का गठन:राम मंदिर निर्माण के लिए भामाशाहों ने की घोषणा, निधि समर्पण समिति का गठन
Ram Temple In Ayodhya: राम मंदिर के लिए 10 करोड़ परिवारों से चंदा लेगा संघ

नागौर। गोगेलाव में मंदिर निर्माण को लेकर राशि एकत्रित करते कार्यकर्ता। - Dainik Bhaskar

नागौर। गोगेलाव में मंदिर निर्माण को लेकर राशि एकत्रित करते कार्यकर्ता।
  • श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि संपर्क अभियान के तहत सिंगड़ गांव के 250 घरों सहित सथेरण, गोगेलाव सहित गांवों में पहुंचे कार्यकर्ता

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि संपर्क अभियान के अंतर्गत निकटवर्ती गांव सिंगड़ में कार्यकर्ताओं ने हरिजन बस्ती से इस अभियान का श्रीगणेश किया। इस अवसर पर प्रभु सिंह, ओंकार सिंह, लोकेंद्र सिंह, सागर गिरी, मोहन सिंह, जयकिशन जोशी, छोटू दास, मनोहर दास, बीएस राठौड़, देवेंद्र प्रजापत, राजवीर सिंह तथा बाबूलाल बागड़िया, सत्यनारायण डांगी ने सहयोग किया। कार्यकर्ताओं ने सिंगड़ गांव के 250 घरों में संपर्क किया।

इसी प्रकार निकटवर्ती गांव सथेरण में भी ग्राम वासियों ने समर्पण निधि एवं संपर्क अभियान में श्रद्धा से सहयोग किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सथेरण के सरपंच रामस्वरूप विश्नोई ने 1,11,111 रुपए तथा मुंडासर सरपंच वीरेंद्र पाल सिंह कड़ेला ने 1,11,111 रुपए की राशि कार्यकर्ताओं को समर्पित की। सथेरण गांव से अब तक ₹5 लाख का सहयोग ग्रामीणों द्वारा किया जा चुका है।

इस अवसर पर गांव की संपर्क टोली में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हनुमान राम विश्नोई, बाबूराम भांबू, मुनीराम बिश्नोई, आशु सिंह देवड़ा, बबलू विश्नोई सहित संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी के अंतर्गत नगर के बड़ली मोहल्ला स्थित मेघवालों की बस्ती से अभियान का श्रीगणेश सेवा भारती के प्रांतीय कार्यकर्ता पुरुषोत्तम राजवंशी, ताराचंद बंसीवाल, रेवंतराम मेघवाल, कानाराम मेघवाल, संपतराम मेघवाल, खिंयाराम मेघवाल, बुद्धाराम मेघवाल, भगवानाराम मेघवाल ने किया।

मेघवाल बस्ती के मोहल्ले वासियों द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धा निधि कार्यकर्ताओं को समर्पित की गई। हनुमान शाखा के अंतर्गत नया दरवाजा, बैजला कुआं, नया तेलीवाड़ा, घोसी नाडा आदि क्षेत्रों में संघ के कार्यकर्ता मनीष शर्मा, विनोद जोशी, श्रवण सेन, भोजाराम दुगेसर, गणपत मांडण सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया। नया दरवाजा क्षेत्र में कृष्णकुमार वीरेंद्र रचना वंदना व्यास द्वारा एक लाख का चेक संपर्क टोली के माध्यम से समर्पित किया गया।

इस अवसर पर अजय शर्मा, यतेंद्र पालीवाल, शिवजीत टाक, जयशंकर भाटी, सुमित विजयवर्गीय, लक्ष्मीनारायण पित्ती, हेमन्त गोयल, अमित पित्ती, दिनेश सोनी, मांगीलाल व्यास सहित अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी बस्ती, बाड़ी कुआ, नयादरवाजा व खोडा का मौहल्ला में भी व्यापक जनसंपर्क किया। संपर्क टोली द्वारा घर-घर जाकर नागरिकों से राम जन्म स्थान पर बनने वाले भव्य मंदिर के निमित्त श्रद्धा निधि समर्पण का निवेदन किया गया।

इसी प्रकार राठौड़ी कुआं में भी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संपर्क अभियान के अंतर्गत धन संग्रह अभियान में नत्थू राम सांखला, हनुमान सिंह ने संपर्क किया। मोहल्ले के रामकुमार रामजीवन सांखला द्वारा 31,000 का चेक मनीराम सांखला द्वारा 21 हजार का चेक एवं हुकमाराम गोदारा, मोहनराम सांखला, सागर बंसीलाल सांखला प्रत्येक द्वारा 11-11 हजार रुपए की राशि समर्पित की गई।

मोहल्ले के अन्य घरों में अभियान के अंतर्गत 45000 रुपए की नगद राशि हनुमान मंदिर राठौड़ी कुआं में बड़ली गोविंद गुफा आश्रम के संत रामगोपाल महाराज के सान्निध्य में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री पुखराज सांखला को समर्पित की गई।

भामाशाहों ने मंदिर निर्माण के लिए दिए एक-एक लाख रुपए, बच्चों ने भी किया सहयोग

मंदिर निर्माण को लेकर अभियान जारी है। कार्यालय प्रमुख रवि कुमार बोथरा ने बताया कि घर घर जाकर पत्रक देकर समर्पण राशि की रसीद काटी गई। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट निधि संग्रह अभियान में राशि समर्पित की। इस मौके पर 105 वर्षीय उच्छब कंवर, उनके पुत्र चेन सिंह पूर्व सैनिक, पत्नी पुष्पकुंवर ने 11 हजार 111 रुपए नगद राशि भेंट की। और साथ ही गंगा सिंह पुत्र हीरसिंह व धारसिंह भाटी ने 11,000 रुपए की राशि समर्पण की। दौलत सिंह ने 1100 नगद राशि भेंट की। जिसमें कार्यकर्ता रवि कुमार बोथरा, लक्ष्मण मौजूद रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0