प्रयागराज, जेएनएन। अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर में सहयोग के लिए बढ़चढ़कर लोग आर्थिक सहायता कर रहे हैं। हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार श्रीराम के चरणों में कुछ न कुछ अर्पित करना चाह रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी सहयोग राशि मिलने का क्रम जारी है। किसानों की तरफ से भी निधि अर्पित की जा रही है।

सहयोग राशि देने के लिए आगे आ रहा हर वर्ग 

गुरुवार को नैनी क्षेत्र के किसान विजय प्रताप सिंह ने 101000 रुपये की सहयोग राशि दी। वह आरएसएस के स्वयंसेवक भी हैं। सड़वा गांव के दीपू गिरी ने 51 हजार, विष्णु गिरी ने 11 हजार, राम सिंह यादव ने 11 हजार की सहयोग राशि दी। शहर के डॉ. यूबी यादव ने एक लाख, संगीता दुबे ने 21 हजार, शिवशंकर सिंह, तृप्ति गुप्ता व दीपक श्रीवास्तव ने 11000, राजू सिंह ने 51 हजार व उनकी मां ने 11000 रुपये का चेक समर्पित किया। इसी क्रम में देव प्रयागम नगर के आंबेडकर बस्ती में जितेंद्र गुप्ता ने 51000 रुपये, डॉ. सतीश मिश्र ने 21000 रुपये की सहयोग राशि दी।

निधि समर्पण अभियान में सहयोग के लिए गुरुवार को ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर सिविल लाइंस में कार्यालय खोला गया। इसका उद्घाटन हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूॢत राजेश कुमार अग्रवाल व पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र शारीरिक प्रमुख गजेंद्र ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।  यह कार्यालय प्रयाग दक्षिण प्रभाग के लिए बनाया गया है। इस मौके पर सभी से अधिक से अधिक सहयोग की अपील की गई। इस अवसर पर विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र, सह विभाग प्रचारक डॉ. पीयूष, मनीष जायसवाल, डॉ. राम मनोहर, मुरलीधर अग्रवाल,  प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्रा, प्रधानाचार्य सुमंत पांडेय आदि मौजूद रहे।