राम मंदिर निर्माण के लिए किन्नर ने दान की 5 लाख 51 हजार रुपये की राशि

विदिशा। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए हर वर्ग आगे आने लगा है। गुरुवार को मंदिर निर्माण के लिए शहर के किन्नारों के म

60 साल से गुफा में रह रहे 83 साल के इस संन्यासी ने राम मंदिर को दिए ₹1 करोड़: भौचक रह गए बैंककर्मी
राम मंदिरः चंदा जुटाने के लिए कूपन तैयार, 10, 100 और 1000 रुपये की होगी रसीद
Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर निर्माण को आगरा में 50 हजार परिवारों से एकत्र करेंगे 51-51 रुपये

राम मंदिर निर्माण के लिए किन्नर ने दान की 5 लाख 51 हजार रुपये की राशि

विदिशा। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए हर वर्ग आगे आने लगा है। गुरुवार को मंदिर निर्माण के लिए शहर के किन्नारों के मुखिया रत्नागुरु ने 5 लाख 51 हजार रुपये की राशि का चेक भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश जादौन को सौंपा। इस दौरान संघ के जिला प्रचारक दिनेश शर्मा और पूर्व नपाध्यक्ष मुकेश टंडन मौजूद थे। इसके दो दिन प
Source – Nai Duniya

विदिशा। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए हर वर्ग आगे आने लगा है। गुरुवार को मंदिर निर्माण के लिए शहर के किन्नारों के मुखिया रत्नागुरु ने 5 लाख 51 हजार रुपये की राशि का चेक भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश जादौन को सौंपा। इस दौरान संघ के जिला प्रचारक दिनेश शर्मा और पूर्व नपाध्यक्ष मुकेश टंडन मौजूद थे। इसके दो दिन पहले गंजबासौदा में भी एक किन्नर मुन्नाा मामा ने मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख 1 हजार रुपये की राशि भेंट की है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आव्हान पर मंदिर निर्माण के लिए भाजपा सहित अन्य संगठनों द्वारा घर-घर संपर्क किया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार की शाम को भाजपा नेता डंडापुरा स्थित किन्न्रों के मुखिया रत्नागुरू के घर पहुंचे थे। भाजपा नेता राजेश जैन के मुताबिक जब उन्होंने रत्नागुरू से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करने की बात कही तो उन्होंने चेकबुक सामने रखते हुए खुद राशि भरने की बात कही। रत्नागुरू का कहना था कि आप अपनी मर्जी से चेक में दान राशि लिख दीजिए। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने 5 लाख 51 हजार रुपये की बात कही। जिस पर रत्नागुरू ने सहर्ष सहमति जता दी। पत्रकारों से बातचीत में रत्नागुरू ने कहा कि मंदिर निर्माण की घोषणा के समय ही उन्होंने निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया था। इसी के बाद उन्होंने अपने चेलों से मंदिर निर्माण में सहयोग करने की बात कही थी। रत्नागुरू के मुताबिक उनके सभी चेलों की ओर से मंदिर निर्माण में यह राशि भेंट की है। उनका कहना था कि जिसके नाम से धन जमा किया। उसी के काम के लिए उसे समर्पित कर दिया। मंदिर निर्माण के बाद वे स्वयं अपने चेलों के साथ भगवान रामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या जाएंगे। वहां भी वे दान राशि भेंट करेंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1