विश्व हिंदू परिषद गीत तैयार करने के बाद इंटरनेट मीडिया से वायरल करेगा। इसके साथ ही होर्डिंग बैनर और स्टीकर से प्रचार प्रसार करने के काम को रफ्तार
विश्व हिंदू परिषद गीत तैयार करने के बाद इंटरनेट मीडिया से वायरल करेगा। इसके साथ ही होर्डिंग बैनर और स्टीकर से प्रचार प्रसार करने के काम को रफ्तार देगा। सक्रिय रामभक्तों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विश्व हिंदू परिषद राम मंदिर से जुड़े गीत तैयार कर रहा है। इसके जरिए मंदिरों, बाजारों, प्रमुख चौराहा, पर्यटन स्थलों पर प्रचार किया जाएगा। बाजारों में होर्डिंग, बैनर और स्टीकर लगेंगे। इसके साथ ही इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रामभक्तों की गिनती भी की जा रही है।
श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति कानपुर प्रांत के प्रांतीय अभियान प्रमुख दीनदयाल गौड़ ने बताया कि बस्ती स्तर पर टोलियां बनाने का काम शुरू हो चुका है। इसमें प्रामाणिक कार्यकर्ताओं की सूची बनाई जा रही है, जिससे धन संग्रह में किसी भी तरह की कोई गलती न हो। बौद्ध, जैन, सिख व अन्य धर्म से जुड़े लोगों की भी सूची बनाई जा रही है।
सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के अतिरिक्त व्यापारी, उद्यमी, पत्रकार, अधिवक्ता, खिलाड़ी, लेखकों की भी सूची बनाई जा रही है। इन सभी को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। रामलला के नाम पर तन, मन, धन अर्पित करने वाले कार्यकर्ताओं की भी सूची बन रही है जो पूरे अभियान को समय देंगे। उन्होंंने बताया कि ङ्क्षहदू समाज का कोई भी व्यक्ति इसमें नहीं छोडऩा है। चाहे वह कोई भी कार्य करता हो। इसके साथ ही फेसबुक, ट्वीटर इंस्टाग्राम व वाट््सएप ग्रुप पर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं की सूची बन रही है। उन्हें इस अभियान का प्रचार करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
COMMENTS