भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्‍य मंदिर बने, यह सभी की इच्छा है। इसी इच्छा के अनुरूप सिंधी समाज की विश्वस्तरीय संस्था ‘विश्व सिंधी सेवा संगम’ ने राम मंदिर निर्माण के लिए चांदी की 200 ईंटें दान करने का निर्णय लिया है। संस्था की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। संस्था के पदाधिकारी अयोध्या जाकर रामलला की सायंकाल आरती में भाग लेंगे। इसके बाद एक किलो वजन की 200 ईंटें दान की जाएंगी।