Ram Mandir Facts

SEARCH

Everything You Want To Know About Ram Mandir

 

Home >> Samarpan » Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर के लिए राज्यपाल ने दिए 51 हजार, अब CM हेमंत सोरेन की बारी

HomeSamarpan

Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर के लिए राज्यपाल ने दिए 51 हजार, अब CM हेमंत सोरेन की बारी

John Doe 0 January 19, 2021 11:21 am

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। इसी के साथ मंदिर निर्माण

Mukesh Khanna ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए खुशी से दिए 1,11,111/- रुपए, लोगों से भी किया बढ़कर भाग लेने का आवाहन
राम मंदिर निर्माण के लिए भक्तों ने किया दान, राजश्री ने गुल्लक तोड़कर दिया 51 हजार
श्रीराम मंदिर के लिए बिहार से एक करोड़ लोगों ने दिया चंदा

Ayodhya Ram Mandir Donation: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दी सहयोग राशि।

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। इसी के साथ मंदिर निर्माण के लिए झारखंड में निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो गई। राज्यपाल ने विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही को निधि सौंपी।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Ayodhya Ram Mandir Donation राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार एक रुपये की सहयोग राशि दी। इसी के साथ मंदिर निर्माण के लिए झारखंड में निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो गई। राज्यपाल ने निधि समर्पण अभियान के तहत यह राशि चेक के रूप में उनसे राजभवन मिलने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही, क्षेत्र अध्यक्ष रामस्वरूप रूंगटा, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत मंत्री डा. वीरेंद्र साहू, आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह राकेश लाल आदि को सौंपी।

झारखंड राज्यपाल के दान से हुई निधि समर्पण की शुरुआत

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति को चेक सौंपते हुए राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं। उनका जीवन अतुलनीय है। उनके जीवन से समस्त मानव जाति को प्रेरणा मिलती है। ऐसे आराध्य देव के मंदिर निर्माण में सहयोग कर हम अपने आप को भाग्यशाली समझ रहे हैं। उन्होंने कहा, पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने 14 वर्षों के वनवास के दौरान वनों और कंदराओं में रहे वनवासी बंधुओं के साथ आत्मीय संबंध स्थापित किए थे। झारखंड में भी सभी लोग इस महाअभियान में सहयोग करेंगे, इसकी उन्होंने शुभकामनाएं दी।

इधर, राज्यपाल से मिलने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कहा कि निधि समर्पण अभियान के तहत झारखंड में 25 हजार गांवों में संपर्क कार्यक्रम चलाने का लक्ष्य है। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए दो लाख कार्यकर्ताओं की 25 हजार टोलियां बनाई गई हैं। उन्होंने इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी शीघ्र मिलने की बात कही।

झारखंड में 27 फरवरी तक चलेगा अभियान, 25 हजार गांवों में जाने का लक्ष्य

जगन्नाथ शाही ने कहा कि यह मात्र एक मंदिर नहीं, बल्कि हिंदू समाज के पिछले एक हजार वर्षों के तिरस्कार, उपेक्षा व गुलामी का परिमार्जन कर संपूर्ण देश को भारतीय संस्कृति व स्वाभिमान से जोडऩे का अभियान हैं। 110 करोड़ हिंदुओं को लगना चाहिए कि यह उनका मंदिर है। इसके लिए उन सभी का इसमें समर्पण आवश्यक है। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि इस पुण्य काज से कोई वंचित न रहने पाए। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में पूरा संघ विचार परिवार इस अभियान में शामिल होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, भाजपा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, राष्ट्रीय सेविका समिति, विद्या भारती, क्रीड़ा भारती, भारत विकास परिषद वनवासी कल्याण केंद्र समेत अन्य संगठन इस अभियान में शामिल होगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी शीघ्र मिलेंगे समिति के सदस्य

डा. वीरेंद्र साहू ने कहा कि निधि संग्रह के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों के जुटने की संभावना है। इस कार्यक्रम के निमित्त कार्यकर्ता सभी के घर-घर तक जा रहे हैं और भगवान राम का प्रतीक स्वरूप कूपन देते हुए समर्पण राशि ग्रहण कर रहे हैं। राशि ग्रहण कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक के खाते में प्रतिदिन डालेंगे। राज्यपाल से मिलनेवाले अभियान प्रतिनिधिमंडल में वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत संगठन मंत्री सत्येंद्र सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नाथू गाड़ी, भारतीय किसान संघ के प्रशांत खाखा, अभियान कार्यालय सह प्रमुख अमर प्रसाद भी शामिल थे।

रघुवर और सरयू ने दिया गुप्तदान

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए गुप्त दान किया। राय ने बिष्टुपुर स्थित आवास पर पहुंचे सोनारी के गुहाराम को राशि भेंट की। जमशेदपुर में स्वयंसेवकों ने बर्मामाइंस प्रखंड में देवस्थान से पदयात्रा शुरू की। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी भी शामिल हुए। इन्होंने जमशेदपुर महानगर के बजरंग दल संयोजक डा. भोला लोहार को सहयोग राशि सौंप कर निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संघ से नगर कार्यवाह संजय जी, हरिओम जी आदि उपस्थित थे।

Samarpan 80

AUTHOR: John Doe

John Doe 's Author avatar

RECOMMENDED FOR YOU

Loading...
Newer Post
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के लिए VHP का शुरू हुआ चंदा अभियान, राष्ट्रपति ने पांच लाख का दिया पहला दान
Older Post
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ

COMMENTS

WORDPRESS: 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FACEBOOK:
DISQUS: 0

Documents

  1. Press Statement - VHP
  2. प्रेस वक्तव्य - विश्व हिंदू परिषद
  1. The Prince of Ayodhya
  2. My Presidential Years by President R Venkatraman (Ayodhya)
  3. Shri Ram Janmbhumi
  4. Ayodhya And After - Koenraad Elst
  1. Nehru on Ayodhya - Selected Works Vol 14 II
  2. Nehru on Ayodhya - Selected Works Vol 14
  3. Sardar Patel on Ayodhya - Correspondence Vol 9
  1. BJP White Paper on Ayodhya
  2. Atal Bihari Speech after 6 December, 1992
  1. Chronological events regarding the Samnath Temple including KM Munshi contribution
  2. JL Nehru on Somnath Temple
  3. Sardar Patel on Somnath Temple
  4. Somnatha - The Shrine Eternal by KM Munshi (Book)
  5. Indian constitutional documents - Pilgrimage to Freedom, Volume 1 by KM Munshi
  6. BJP National Executive Palampur
  1. SC Ayodhya Verdict - 2019
  2. Summary: SC AyodhyaVerdict -2019
  3. HC Allahabad Ayodhya Verdict - 2010
  1. AYODHYA Brief Historical Facts
  2. Facts of Sri Ram Janma Bhoomi Struggle
  3. Factsheet on Ayodhya Meditation and Negotiations
  4. SHRI RAM JANMA BHOOMI MANDIR - Facts & Reference
  5. Shriram Mandir Leagal Battle (1949- 2019)
  6. SRI RAM JANMA BHOOMI MOVEMENT AT A GLANCE
  7. VERDICT OF LUCKNOW BENCH OF ALLAHABAD HIGH COURT ON SRI RAM JANMA BHOOMI BASED ON FACTS
  8. Survey and Excavation through RADAR Waves
  9. Excavation Pics - PDF
  10. Frequently Asked Questions on Shri Ram Janmabhoomi
  1. सब के राम
  2. अयोध्या संघर्षगाथा : 1528 से 1949
  3. लिब्रहान रिपोर्ट पर राम जन्मभूमि और बीजेपी
  4. श्री राम जन्मभूमि मंदिर के तथ्य
  5. लिब्रहान की रिपोर्ट पर संसद में बीजेपी के भाषण
  6. श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का इतिहास
  7. श्री राम जन्मभूमि संघर्ष का इतिहास
  8. भारतीय मूर्तिशिल्प एकता में विविधता
  9. महर्षि वाल्मिकी के राजा राम
  1. Frequently Asked Questions
  2. Ayodhya Ramjanmabhoomi Vivad
  3. ShriRam Mandir Leagal Battle
  4. अयोध्या ऐतिहासिक वस्तुस्थिती
  5. राम मंदिर इतिहास
  1. Court on Ram Mandir
  2. Frequently asked Questions on Shri Ram Janmabhoomi
  3. Evidence of Ram Mandir
  4. Ayodhya' Struggle Story
  5. History of Shri Ram Janmabhumi- Telugu
  1. Excavationreport Kannada Unicode
  2. Facts of Sri Ram Janma Bhumi struggle
  3. Facts and references
  4. Facts of Shri Ramajanmabhumi struggle
  5. Legal Battle RamMandir
  6. Rama Janma Bhoommi Excavation Report
  7. SHRI RAM JANMABHUMI MANDIR - Facts & Reference
  8. Shri Ram Mandir Excavation Report
  9. ರಾಮಮಂದಿರ ಕಾನೂನು ಹೋರಾಟ
  1. Shree Ram Janmabhumi case in Supreme Court
  2. तथ्यों के आलोक में श्रीराम जन्मभूमि पर उच्च न्यायालय का निर्णय.
  3. VERDICT OF LUCKNOW BENCH OF ALLAHABAD HIGH COURT ON SRI RAMA JANMA BHUMI BASED ON FACTS
  4. श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या को समझें.
  5. श्रीराम जन्मभूमि के तथ्य
  6. श्रीराम जन्मभूमि का न्यायायिक पहलू
  7. At a Glance – Shri Ram Janmabhoomi
  8. श्री हनुमत शक्ति जागरण
  9. पू.संतों का आवाहन
  1. अयोध्या महात्म्य – Legend of Ayodhya
  2. महाराज विक्रमादित्य – Maharaja Vikramaditya
  3. इतिहास से – From History
  4. रामलला का प्राकट्य – Shri Ramlala
  5. वार्तालाप –
  6. उत्खनन- Excavation in 2003
© 2022 The Ayodhya Facts. All rights reserved. Designed by MagOne