झारखंड के प्रथम नागरिक के निधि समर्पण राशि से हुआ अभियान का शुभारंभ

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अधीनस्थ श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति झारखंड के द्वारा प्रथम नागरिक महामहिम राज्यपाल श्रीमती द्

Ram temple construction:Encouragement over dedication of Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra, family came forward
5 लाख गाँव में जाएँगे स्वयंसेवक, 10 करोड़ परिवार से करेंगे संपर्क: RSS ने बताया राम मंदिर के लिए कैसे जुटाएगा चंदा
Bhopal News: राम मंदिर निर्माण के लिए चांदी की 200 ईंटें दान करेगा विश्व सिंधी सेवा संगम
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अधीनस्थ श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति झारखंड के द्वारा प्रथम नागरिक महामहिम राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुरमू के निधि के द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया।
      आज पूर्वाहन 11:00 बजे राज भवन स्थित राज्यपाल महोदय के आवास में अभियान टोली के सदस्यों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु राज्यपाल महोदया से समर्पण स्वरूप 51 हजार एक रुपया चेक प्राप्त किया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल महोदया ने कहा भगवान श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं। उनका जीवन अतुलनीय है। उनके जीवन से समस्त मानव को एक सद्भाव का प्रेरणा जगाता है। ऐसे  आराध्य देव के मंदिर निर्माण में सहयोग करना हम अपने आप को भाग्यशाली समझ रहे हैं। उन्होंने कहा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम 14 वर्षों के वनवास के दौरान वनों और कंदराओं में रहें वनवासी बंधुओं के साथ आत्मीय संबंध स्थापित किए थे। झारखंड में भी सभी लोग इस महाअभियान में सहयोग करेंगे ऐसा उन्होंने शुभकामनाएं दी।
      राजपाल महोदया से मिलने के बाद विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि यह मात्र एक मंदिर नहीं बल्कि हिंदू समाज के पिछले एक हजार वर्षों के तिरस्कार, उपेक्षा व गुलामी का परिमार्जन कर संपूर्ण देश को भारतीय संस्कृति व स्वाभिमान से जोड़ने का अभियान हैं। 110 करोड़ हिंदुओं को लगाना चाहिए कि यह उनका मंदिर है। इसके लिए उन सभी का इसमें समर्पण आवश्यक है। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि इस पुण्य रामकाज से कोई वंचित ना रहने पाए।उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में पूरा संघ विचार परिवार इस अभियान में शामिल होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, भाजपा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, राष्ट्रीय सेविका समिति, विद्या भारती, क्रीड़ा भारती, भारत विकास परिषद वनवासी कल्याण केंद्र समेत अन्य संगठन इस अभियान में शामिल होगा।
     श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान झारखंड प्रांत के अभियान प्रमुख डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा आज से पूरे प्रांत में निधि संग्रह का शुभारंभ किया गया। विधि संग्रह के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में धर्मावलंबियों के जुटने की संभावना है। इसको लेकर राज्य में हर आवश्‍यक तैयारियों कर ली गई है। भक्‍तजनों में राम मंदिर निर्माण को लेकर काफी उत्‍साह है। जिले के हर लोग मार्यादा पुरुषोत्‍तम श्रीराम के मंदिर निर्माण में दान कर पुण्‍य के भागी बनना चाह रहे हैं।  प्रत्येक गांव में आज यह अभियान प्रारंभ हो गया है इस कार्यक्रम के निमित्त कार्यकर्ता सभी के घर घर तक जा रहे हैं और भगवान राम का प्रतीक स्वरूप कूपन देते हुए समर्पण राशि ग्रहण कर रहे हैं राशि ग्रहण कर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा एवं पंजाब नेशनल बैंक के खाता में प्रतिदिन डालेंगे। उन्होंने कहा 15 जनवरी से 27 फरवरी तक अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु समिति के सदस्यों द्वारा हर घर संपर्क किया जाएगा। ताकि हर घर की आस्था को अयोध्या के मंदिर निर्माण से जोड़ा जा सके।
            राज्यपाल से मिलने वाले अभियान टोली के प्रतिनिधिमंडल में  विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही जी, झारखंड प्रान्त अभियान प्रमुख व विहिप के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, सहप्रमुख व संघ के प्रांत सहकार्यवाह राकेश लाल, विहिप के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप रुंगटा, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत संगठन मंत्री सत्येंद्र सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नाथू गाड़ी, भारतीय किसान संघ के प्रशांत खाखा, अभियान कार्यालय सहप्रमुख अमर प्रसाद उपस्थित थे |
 भवदीय
 संजय कुमार
प्रांत प्रचार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद झारखंड

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0